'प्रभु श्रीराम भारतीय चेतना के वे आदर्श हैं, जिनमें करुणा व कर्तव्य का अद्भुत संतुलन', CM Yogi ने रामनवमी पर दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 12:36 PM (IST)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रामनवमी की हार्दिक बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय चेतना के वे आदर्श हैं, जिनमें करुणा तथा कर्तव्य का अद्भुत संतुलन है। योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "धर्म, सत्य और मर्यादा के श्रेष्ठतम प्रतीक प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव 'श्री रामनवमी' की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।" 

उन्होंने कहा, "प्रभु श्रीराम भारतीय चेतना के वे आदर्श हैं, जिनमें करुणा और कर्तव्य का अद्भुत संतुलन है। उनका जीवन स्मरण कराता है कि शक्ति का सौंदर्य मर्यादा में और विजय का अर्थ लोकमंगल में है।" मुख्यमंत्री ने कहा, "रामनवमी का यह पावन दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम अपने आचरण में सत्य, व्यवहार में करुणा और समाज में समरसता को स्थान दें, यही 'रामत्व' का सच्चा उत्सव है।'' उन्होंने कहा, "प्रभु श्रीराम की कृपा से आप सभी के जीवन में शांति, संतुलन और सद्भाव बना रहे, यही मंगलकामना है। जय श्री राम।'' 

यह भी पढ़ें : फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका! दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर का 71 की उम्र में निधन, विलेन बन कमाया था नाम 

UP Desk : भारतीय सिनेमा जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। अनुभवी अभिनेता और निर्देशक ई. ए. राजेंद्रन का गुरुवार को केरल के पट्टत्तानम में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से फिल्म और रंगमंच जगत में शोक की लहर है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राजेंद्रन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें कला जगत का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। उनके योगदान को याद करते हुए कई कलाकारों और फिल्मी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी .. पढ़ें पूरी खबर ... 


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static