CM योगी ने देशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

punjabkesari.in Sunday, Mar 25, 2018 - 12:44 PM (IST)

लखनऊः चैत्र मास की नवमी को रामनवमी मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र राम का जन्म हुआ था। इस दिन को रामजन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। आज रामनवमी है सभी अपने रिश्तेदारों और परिवारवालों को इस दिन की शुभकामनाएं दें रहे है।

वहीं यूपी के सीएम योगी अादित्यानाथ ने भी समस्त देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी है। योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि समस्त देशवासियों को श्री रामनवमी के महापर्व की मंगलमय शुभकामनाएं। 

सीएम योगी ने लिखा कि भगवान श्री राम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी है। मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में उनका जीवन हम सभी को त्याग, मर्यादाओं के पालन और कर्तव्यपरायणता की सीख देता है। इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर देशवासियों को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
 

Punjab Kesari