CM योगी ने महराजगंज को दी बड़ी सौगात, 437 करोड़ की 77 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

punjabkesari.in Thursday, Dec 30, 2021 - 01:16 PM (IST)

महाराजगंज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद महराजगंज में 437 करोड़ लागत की 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास में नहीं होता था। यूपी का हर युवा बेरोजगार था। परंतु हमारी सरकार ने रोजगार देने का काम किया है। उन्होंने कानपुर इत्र व्यापारी का जिक्र करते हुए कहा कि आज गरीबों का पैसा जेसीबी से निकाला जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कोरोना काल में सभी को फ्री में दवा, फ्री में राशन दिया जा रहा है। पहले की सरकार में गरीबों को आवास नहीं मिलता है। आज हमारी सरकार में सभी को आवास  मिल रहा है। पिछली सरकार में गरीब को आवास का पैसा नहीं मिलता था। इसका पैसा कहां जाता था, सब जानते हैं। भाजपा सरकार आने के बाद साढ़े चार वर्ष में 43 लाख गरीबों को आवास दिया गया। 

योगी ने कहा कि अवैध सम्पत्ति पर बुलडोजर चल रहा है तो समाजवादी पार्टी के लोगों को दर्द हो रहा है। जनता से सवाल करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो राम भक्तों पर गोली चलवाने वालों को दर्द हो रहा है। क्या सपा बसपा कांग्रेस ये काम कर पाती।  योगी ने कहा कि जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगे उन पर हमारी सरकार कार्रवाई करेंगे। उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारें प्रदेश में दंगाइयों को प्रश्रय देती थीं। अराजकता को बढ़ावा देती थीं, प्रदेश को परिवारवाद की जागीर मानकर उत्तर प्रदेश को अराजकता की आग में झोंकने का काम कर रही थीं। योगी ने कहा कि 2014 से पहले देश के अंदर वातावरण क्या था और 2014 के बाद इसमें कितना परिवर्तन हुआ है, यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। दिसंबर का यह माह गोरखपुरवासियों के लिए सौभाग्यशाली है। वर्ष 1990 में बंद हो चुका गोरखपुर फर्टिलाइजर कारखाना पुन: दिसंबर माह में प्रारंभ हुआ है। गोरखपुर एम्स का उद्घाटन भी इसी माह में किया है। हमारी सरकार विना किसी भेद भाव के विकास पर ध्यान दिया है। 

Content Writer

Ramkesh