CM Yogi ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- उनकी स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन!

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 01:36 PM (IST)

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम योगी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रयागराज की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भी मौजूद रहे। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।


सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री को किया नमन  
सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक पोस्ट डाल कर उन्हें याद किया है। इसमें सीएम ने लिखा, प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनकी स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन!


 



हेमवती नंदन बहुगुणा (25 अप्रैल 1919 - 17 मार्च 1989) एक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। देश को स्वतंत्र कराने के लिए संघर्ष से लेकर नवराष्ट्र निर्माण में पूर्ण मनोयोग से जुटे रहे हेमवती नंदन बहुगुणा करीब पांच दशकों तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे।1973 में, उन्हें भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। हालाँकि, उनका कार्यकाल छोटा था और उन्हें 1975 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था।

यह भी पढ़ेंः होली से पहले श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पहुंचे पांच लाख श्रद्धालु, धक्का-मुक्की के बीच किए ठाकुर जी के दर्शन
होली से पहले ठाकुर बांकेबिहारी जी के मंदिर में भारी संख्या में भक्तों ने आना शुरू कर दिया है। यहां पर कल यानी शनिवार को करीब पांच लाख श्रद्धालु बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान मंदिर में काफी भीड़ रही और लंबी-लंबी कतारें लगी रही। धक्का-मुक्की के बीच लोगों ने भगवान बांकेबिहारी के दर्शन किए है।

 

 

Content Editor

Pooja Gill