कानून मंत्री ब्रजेश पाठक के पैतृक आवास पहुंचे सीएम योगी, मां के निधन पर किया शोक व्यक्त

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 04:15 PM (IST)

हरदोईः प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने मुख्यमंत्री योगी उनके पैतृक आवास हरदोई पहुंचे। जहां उन्होंने बृजेश पाठक की मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि ब्रजेश पाठक की मां का 10 दिसंबर को निधन हो गया था। करीब 15 मिनट परिवार के लोगों के साथ रहने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को आवाज देकर सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन वह बिना कुछ कहे चुपचाप निकल गए।

ज्ञात हो कि बृजेश पाठक की मां एक महीने से बीमार थीं। उनका इलाज केजीएमयू में चल रहा था, जहां उनका निधन हो गया। बुधवार की सुबह 10 बजे मल्लावा गांव में उनकी मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ के अलावा अन्य बीजेपी नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।
 

 

Tamanna Bhardwaj