सीएम योगी ने किया जन भवन लखनऊ में आदर्श माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन, कहा- ''इन विद्यालयों से महान वैज्ञानिक निकलेंगे''

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 03:07 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जन भवन में आधुनिक सुविधायुक्त आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का उद्घाटन किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन भवन लखनऊ में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया और "हमारा जन भवन" नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य और चालक को जन भवन लखनऊ स्कूल की नई बस की चाबी सौंपी गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन
इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि, भारत के वह वैज्ञानिक जिन्होंने शून्य व खगोल की अद्भुत अवधारणाएं दीं वह कोई और नही आर्यभट्ट थे। उन्होंने कहा कि आकाश के रहस्यों को पहली बार उद्घाटित करने वाले वराहमिहिर थे। जो आज की सर्जरी है, केवल आयुर्वेद ही नही एलोपैथ भी जिन्हें आदर्श मानता है वह सुश्रुत थे। चरक जिन्होंने आयुर्वेद को विज्ञान का स्वरूप कैसे दिया जाना चाहिए यह चरक ने हमे बताया।

'इन विद्यालयों से महान वैज्ञानिक निकलेंगे'
इससे आगे सीएम योगी ने कहा कि जगदीश चन्द्र बसु इन्होंने विज्ञान में नए आयाम जोड़े, मनुष्य,जीव ही नही वनस्पति में भी जीव का अंश है,यह वैज्ञानिक बसु ने बताया। प्रकाश का रहस्य क्या होता है यह सीवी रमन ने हमे बताया है। इन विद्यालयों से ही भविष्य के आर्यभट्ट, वराहमिहिर, सुश्रुत और चरक तैयार होंगे। यहीं से जगदीश चंद्र बसु और सी. वी. रमन जैसे महान वैज्ञानिक भी निकलेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static