वाराणसी में प्रबुद्ध सम्मेलन का CM योगी ने किया शुभारंभ, पिछली सरकारों पर साधा निशाना

punjabkesari.in Sunday, Sep 05, 2021 - 06:17 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 18 महानगरों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुुरुआत की है। वाराणसी में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी प्राचीन काल से ही सनातन धर्म का केंद्र रहा है। पिछले सात वर्षों में काशी एक नए रूप में हैं। उन्होंने कहा कि देश में सरकारें 1947 से चली आ रही हैं, लेकिन सरकारों का एजेंडा तय नहीं हो पाता था, लेकिन आज काशी में विकास की धारा बह रही है।
PunjabKesari
 2017 के पहले प्रदेश में रहने लायक माहौल नहीं था- योगी 
योगी ने कहा कि 2017 के पहले जब कभी प्रदेश सेृ बाहर जाते थे तो प्रदेश के बारे में धारना थी कि यहां हर तीसरे दिन दंगा होता था। प्रदेश में रहने लायक माहौल नहीं था। यहां शासन प्रशासन की व्यवस्था अपराधियों माफियों द्वारा जकड़ी हुई थी। भ्रष्टाचार और माफियाओं का शिकंजा था। योगी ने कहा कि विगत साढ़े चार वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को नया विजन दिया गया। जिसका परिणाम है कि देश और दुनियां में यूपी की कार्य पद्धति पर और प्रदेश के नागरिकों पर कोई प्रशन चिन्ह खड़ा नहीं कर सकता है। ये हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है और सबसे पहले उत्तर प्रदेश वासियों की है। उन्होंने कहा आज प्रदेश की कानून व्यवस्था को लोग सबसे अच्छा मानते हैं। 

योगी बोले- पूर्व की सरकारें संकीर्ण एजेंडे के साथ आती थीं
पूर्व की सरकारें संकीर्ण एजेंडे के साथ आती थीं, इसे काशी ने महसूस किया होगा। काशी एक नया उदाहरण जन्म से अंतिम यात्रा तक बनी है। यही विकास पूरे प्रदेश के विकास का आधार था। काशी में प्रवासी भारतीय दिवस पीएम के निर्देशन में मनाया गया था। प्रवासियों की इच्छा भारत में आने की होती थी लेकिन नहीं आ पाए। यह सौभाग्य पीएम ने दिया। हमने प्रवासी नगर बनाया, टेंट सिटी बनाया था। यह सबसे शानदार प्रवासी सम्मेलन था। पूर्व में राज्य की राजधानियों में होता था। काशी में जो हुआ वह प्रयाग राज कुम्भ में भी हुआ। शासन की योजनाओं से उसकी नीयत का पता चल जाता है। कुम्भ व प्रवासी सम्मेलन ने शासन की नीयत साफ कर दी। उतर प्रदेश ने चार वर्ष में पीएम के विजन को सार्थक किया। इसको बनाने में सभी का योगदान रहा। प्रदेश के बारे में अच्छी धारणा बनाई।

सनातन धर्म का केंद्र काशी प्राचीन काल से रहा है- योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी से राधा कृष्ण का सम्बंध है। इसके निर्माण में सभी का योगदान अविस्मरणीय बीएचयू परिवार मानता है। सनातन धर्म का केंद्र काशी प्राचीन काल से रहा है। काशी को जानने व देखने की उत्सुकता सदा से बनी रही है। लोग इसके भौतिक स्वरूप नहीं देख पाते थे। पिछले सात वर्षों से काशी अपने नए कलेवर के रूप में पुरातन कलेवर का स्वरूप बनती जा रही है। भैतिक विकास के रूप में काशी जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप बढ़ रही है। हमें भी अवसर मिला यह हमारा सौभाग्य है। पीएम के संकल्प के साथ विकास का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। काशी के साथ ही अन्य स्थलों पर भी विकास के कार्य पूरे हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच विचार करना होगा कि हम बच्चों को कैसे शिक्षा से जोड़ें। इसके लिए तकनीक की जरूरत है, लेकिन जिसके पास स्मार्ट फोन, टैबलेट नहीं हैं वह शिक्षा से कैसे जुड़ें। हम उन बच्चों के लिए सहज तकनीक की खोज करें। इसके लिए प्रयास करने की जरूरत है। शिक्षक ओपन स्कूल के माध्यम से शिक्षा दें। यह पुरातन गुरुकुल परंपरा रही है। ऐसी ही शिक्षण व्यवस्था की जरूरत है। हमारे पास अभी भी कई चुनौतियां हैं। उन चुनौतियां का सामना करने के लिए काशी का शिक्षक समाज आगे आए। विद्वत समाज हमेशा समाज को सकारात्मक ऊर्जा दे सकता है। काशी की यह ऊर्जा देश को नई ऊर्जा देगी। 

बता दें कि 6 से 20 सितंबर के बीच प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों का आयोजन बीजेपी द्वारा किया जाएगा। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के माध्यम से पार्टी प्रबुद्धजन से संवाद करेगी तथा केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनता के लिए किए जा रहे कार्यों, जनकल्याकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा लोककल्याणकारी कार्यों की चर्चा होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static