CM Yogi ने आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया, कहा- ''टेक्नोलॉजी, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने में विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी''

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 04:39 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर स्थित दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। यह लैब कॉलेज के पूर्व शिक्षक डॉ. तेज प्रताप शाही की स्मृति में उनके परिवार द्वारा स्थापित की गई है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कंप्यूटर लैब इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने में विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। 

'यह पहल उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने का सराहनीय प्रयास'
सीएम योगी ने डॉ. शाही को याद करते हुए कहा कि यह पहल उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने का सराहनीय प्रयास है। मुख्यमंत्री ने डॉ. तेज प्रताप शाही के पुत्रों अनन्य शाही और अतिरेक शाही को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डॉ. शाही के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उनकी गोरक्षपीठ के प्रति निष्ठा और समर्पण को याद किया। इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक ऋषि त्रिपाठी समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static