गुड़ महोत्सव का शुभारंभ कर बोले CM योगी- दुनिया में अलग पहचान बनाएगा UP का गुड़

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 10:03 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गन्ना विकास विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'राज्य गुड़ महोत्सव 2021' का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है की प्रदेश के साठ लाख किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के प्रयासों से आज राज्य गुड महोत्सव एक नई ऊंचाइयों को छूता हुआ दिखाई दे रहा है।

सीएम ने कहा कि आज से चार साल पहले गन्ना किसानों की स्थिति खराब थी। वर्षों तक गन्ना भुगतान नहीं होता था। खांडसारी उद्योग को पूरी तरह बंद कर दिया गया लाइसेंस नहीं मिल पाते थे। हमने सत्ता में आते ही स्थिति बदली। आज आवेदन करने के कुछ ही घंटों के अंदर उसको लाइसेंस भी मिलता है। लाइसेंस शुल्क माफ। सीएम ने कहा कि प्रदेश में सात लाख गन्ना किसान हैं, 27 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती होती है। अभी तक 53 प्रतिशत से अधिक गन्ना मूल्यों का भुगतान किया जा चुका है। गुड़ प्रदेश के अंदर नया ब्रांड बन रहा है।

वहीं कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि प्रदेश के तीन जनपदों मुजफ्फरनगर, अयोध्या लखीमपुर में ओडीओपी के रूप में गुड़ को शामिल किया है। मुझे विश्वास है कि प्रोडक्ट आप सबके इन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का काम करेगा और गन्ना किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने में भी सहायक होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static