CM योगी ने ताज हेरिटेज वॉक स्थल का किया उद्घाटन, चौराहों पर मिलेगी फ्री वाई-फाई

punjabkesari.in Wednesday, Jan 05, 2022 - 03:01 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा में बुधवार से फ्री वाईफाई और हैरिजेट वॉक सहित स्मार्ट सिटी की तमाम स्माट सुविधाओं की शुरुआत हो गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इन सुविधाओं की वर्चुअल शुरुआत की। इसके अंतर्गत ताजमहल के निकट हेरिटेज वॉक स्थल का उद्घाटन किया गया। साथ ही शहर के दस चौराहों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा भी शुरू हो गयी है। जबकि शहर को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिये योगी ने नगर निगम की कूड़ा निस्तारण योजना के तहत कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर कूड़े से बिजली बनाने वाले 15 मेगावाट के संयंत्र का शिलान्यास भी किया। इसके अलावा आगरा में आज से सिटी बस सेवा के लिए पांच इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की भी शुरुआत हो गयी।

PunjabKesari

आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोटर् सर्विसेज लिमिटेड के तहत करीब सौ बसों का संचालन दोनों शहरों के बीच किया जाना है। पहले चरण में शुरु की गयी पांच ई बसें आगरा और मथुरा को जोड़ेंगी। इसके अलावा आगरा स्माटर् सिटी प्रोजेक्ट के तहत ताजमहल के पूर्वी गेट से दक्षिणी गेट होते हुए पश्चिमी गेट तक तीन करोड़ रुपये की लागत से हेरिटेज वॉक स्थल बनाया गया है। नगर आयुक्त नखिलि टीकाराम फुंडे ने बताया कि हेरिटेज वॉक में लोग ताजमहल के आसपास चहलकदमी करते समय सैलानी आगरा के लजीज व्यंजनों का स्वाद भी लेते हुए यहां के इतिहास, व्यवसाय, और परंपराओं को नजदीक से जान सकेंगे। इसकी झलक जीवंत चित्रण से उकेरी गई है। ताज हेरिटेज वॉक की लंबाई तीन किमी किमी है।  इसके अलावा शहर के दस प्रमुख चौराहों पर उपलब्ध करायी गयी फ्री वाई फाई सेवा का लाभ कोई व्यक्ति रोजाना आधा घंटे तक ले सकेगा। अधिक समय सुविधा चाहने वालों को भुगतान करना होगा।

PunjabKesari

नगर आयुक्त ने बताया कि जिन दस चौराहों पर यह सेवा शुरु हुयी है उनमें ताजमहल, सदर बाजार, बिजलीघर चौराहा, वाटर वर्क्स चौराहा, भगवान टाकीज चौराहा, संजय प्लेस, टीपी नगर, शाहगंज, कमलानगर शामिल हैं।  उन्होंने बताया कि वाईफाई हॉटस्पॉट का दायरा 100 मीटर का होगा। हर 500 मीटर पर लोगों को एक वाईफाई कनेक्शन मिलेगा। प्रत्येक व्यक्ति हर महीने 15 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकेगा। प्रतिदिन अधिकतम 1.5 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा। इसकी स्पीड 50 से 200 एमबीपीएस की होगी। एक हॉट स्पॉट पर 250 से 400 लोग इंटरनेट से कनेक्ट हो सकेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static