भगवान परशुराम की तरह आतताइयों का संहार कर रहे हैं CM योगी

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 01:15 PM (IST)

चंदौलीः  उत्तर प्रदेश चंदौली के पहली बार दौरे पर आए भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा यूपी अध्यक्ष प्रियांशु दत्त द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना भगवान परशुराम से कर दी। प्रियांशु ने कहा कि सीएम योगी भगवान परशुराम की तरह आतताइयों का संहार कर रहे हैं। उनके जिले के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

 ब्राह्मण सम्मेलन करवाने वाले सपा, बसपा पर उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों का सर काटने वाले परशुराम जी की मूर्ति लगाने की बात कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि मैं फिरोजाबाद से हूं और सपा सरकार में मैनपुरी एटा इटावा में ब्राह्मणों के साथ जो सुलूक हुआ है उसका मैं गवाह रहा हूं। सपा को ब्राह्मणों के विषय में बोलने का अधिकार नहीं है। वहीं, मायावती पर हमला करते हुए कहा की गेस्ट हाउस कांड में जान बचाने वाले ब्राह्मण से मायावती ने किनारा कर लिया मेरे बड़े भाई को भी पार्टी से निकाला और 9 महीने तक जेल में रखा। वहीं विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static