'आज 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है...', CM योगी बोले- सपा और बसपा के समय में माफिया खा जाते थे ये राशन

punjabkesari.in Friday, May 24, 2024 - 02:09 PM (IST)

कुशीनगर(अनुराग तिवारी): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का चुनाव प्रचार करने कुशीनगर जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के अंदर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। मोदी जी ने मेहनत करके दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी को बनाया है। भाजपा के लिए देश सबसे पहले है। इसी दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि आज 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है। सपा और बसपा के समय में ये राशन माफिया खा जाते थे।


सीएम योगी ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि सपा , कांग्रेस कोरोना काल में गायब थे। दोनों लडकों की पार्टी कोरोना काल में गायब हो गई थी। भाजपा ही केवल कोरोना काल में सामने दिख रही थी। उन्होंने कहा कि आज 80 करोड़ लोग फ्री में राशन पा रहे है। यही राशन सपा व बसपा के समय में माफिया खा जाते थे, गरीब देखते रहते थे। यही कुशीनगर है जहां राशन को लेकर हमलोग आंदोलन करते थे और सपा की ऐसी की तैसी करते थे। इस जनपद का गौरव है, यहां का विकास कार्य। आतंकवाद बिलकुल समाप्त हो गया है। इस समय पटाखा भी फट जाता है तो पाकिस्तान सामने आकर सफाई देता है। यही कांग्रेस के लोग थे जो कहते थे कि पाकिस्तान को मत छेड़ो, लेकिन अब हम छेड़ते नहीं है और पाकिस्तान छेड़ता है तो छोड़ते भी नहीं है।

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि कुशीनगर में मेडिकल कालेज का सपना हुआ करता था, लेकिन यह सपना भाजपा ने साकार कर दिया है। कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन गया है और यहां कृषि विश्वविद्यालय भी बन रहा है। सीएम योगी ने कहा कि बीच में कोरोना आ गया था, नहीं तो आज कुशीनगर भी विदेशों की तरह चमकता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static