'अब कभी सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस', CM योगी बोले-  इंडिया गठबंधन में है औरंगजेब की आत्मा

punjabkesari.in Wednesday, May 15, 2024 - 01:27 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नफरत फैला रही है और इनके लोग झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कभी कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी। सीएम योगी ने इंडिया गठबंधन पर हमलावर होते हुए कहा कि गठबंधन में औरंगजेब की आत्मा है।

कांग्रेस और सपा को लोग खारिज कर चुके हैं: CM योगी
CM योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश को बांटा है। अब यूपी से कांग्रेस का सफाया होगा। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी साजिश कर रही है। जाति, मजहब के नाम पर बांटने की साजिश हो रही है। बांटो और राज करो। उन्होंने कहा कि ये लोग राम के विरोधी है। कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश को बांटा है। कांग्रेस और सपा को लोग खारिज कर चुके हैं। इंडिया गठबंधन में औरंगजेब की आत्मा है।

80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन: CM योगी
वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने किसानों के लिए काम किया। खेतों में सिंचाई के लिए पानी है। हमने कोई चेहरा देखकर काम नहीं किया। बुंदेलखंड से पहले नौजवान पलायन करते थे। आज प्रदेश में आज कानून का राज है। 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन और 24 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

'पाकिस्तान के लोग भूख से मर रहे हैं...'
सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि पाकिस्तान में आटे के लिए पर्दशन हो रहा है। पाकिस्तान के लोग भूख से मर रहे हैं। कांग्रेस वाले एटम बम की बात करते हैं। हमारे पास एटम बम नहीं है क्या? उन्होंने आगे कहा कि सपा वाले राम मंदिर को बेकार बताते हैं। विपक्ष राम मंदिर का विरोध करता है। मंदिर भारत में नहीं तो क्या इटली में बनेंगा। आज लाखों भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। 500 साल का इंतजार खत्म हुआ है।

ये भी पढ़ें.....
प्यार में फरहाना बनी पल्लवी: प्रेमी संग मंदिर में रचाई शादी, बोली- हिंदू धर्म में नारी को दिया जाता है सम्मान

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक मुस्लिम युवती ने अपना धर्म बदल कर हिंदू प्रेमी संग शादी कर ली। युवती ने अपना नाम फरहाना से पल्लवी रख लिया। शादी के बाद युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। पहले से ही उसकी हिंदू धर्म में आस्था थी। जहां तीन तलाक और हलाला जैसा डर नहीं है, बल्कि नारी को शक्ति के रूप में सम्मान दिया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static