CM योगी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2023 - 12:35 PM (IST)

गोरखपुर (अभिषेक सिंह ): जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला अस्पताल परिसर से किया। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान मच्छरों के नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान सफाई, फागिंग, जलभराव को खत्म करने आदि के उपायों पर जोर दिया जाता है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, पंचायती राज, नगर निकाय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पशुपालन और कृषि विभाग भी शामिल हैं। इसके लिए ग्राम प्रधान और नोडल अध्यापकों का प्रशिक्षण कराया गया है। ब्लॉक स्तरीय अफसरों को अभियान के दौरान की जाने वाली गतिविधियों के लिए भी प्रशिक्षित किया गया।


उन्होंने मंगलवार सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने विशेष संचार अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, विधायक महेंद्र पाल सिंह, प्रदीप शुक्ला, भाजपा के जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहें।

Content Writer

Imran