CM योगी ने की 'हरीतिमा अभियान' की शुरुआत, समाजसेवी और संतों को भी किया सम्मानित

punjabkesari.in Saturday, Apr 07, 2018 - 04:54 PM (IST)

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इलाहाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गंगा यमुना सरस्वती की अविरल धारा को अनंत काल तक सुरक्षित रखने के लिए 'हरीतिमा अभियान' की शुरुआत की। हरीतिमा के साथ मुख्यमंत्री ने 2019 के आगामी कुंभ की तैयारियों के मद्देनजर संगम नगरी को 684 करोड़ की 151 परियोजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की, जिसमें सभी विभागों के मुख्याधिकारी सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने गंगा सेवा डॉट यूपी एसडीसी डॉट गवर्नमेंट डॉट इन वेबसाइट का भी शुभारंभ भी किया। इस वेबसाइट पर हरीतिमा से जुड़ी जानकारी और सरकार द्वारा किए जा रहे काम को देखा जा सकता है। साथ ही एक मोबाइल एप का भी शुभारंभ किया गया।

इस एप को डाउनलोड करने पर हरीतिमा से आम व्यक्ति जुड़ सकता है। मुख्यमंत्री ने सालों से गंगा सेवा करने वाले समाजसेवी, संतों और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। जिसमें भारत के साथ नागालैंड के भी गंगा सेवक शामिल थे, जिनमें से प्रमुख रूप से स्वामी विज्ञानानंद सुशील राय मानस दिग्विजय संकृत्यायन केन सुतला विजय बहादुर रामबहादुर राजेंद्र त्रिपाठी सम्मानित किया गया।

Punjab Kesari