CM योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, कहा- हर हाल में मिलेगा न्याय

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 04:46 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में फरियादियों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। योगी की गोरखनाथ मंदिर में दिनचर्या पूरी तरह से परंपरागत रही। वह पूजा-अर्चना के बाद फरियादियों के बीच पहुंचे और वहां तड़के से मौजूद लगभग 300 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी। उन्होंने फरियादियों की समस्या समाधान का आश्वासन दिया और साथ ही इस बावत अधिकारियों को निर्देश भी देते रहे।
       

गोरक्षपीठाधीश्वर सुबह साढे पांच बजे अपने कक्ष से निकले और सीधे गुरू गोरक्षनाथ के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने गुरू गोरक्षनाथ की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की और उसके बाद ब्रहमलीन गुरू अवेद्यानाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसी क्रम मुख्यमंत्री गौशाला पहुंचे और गायों को गुड़ चना खिलाया। इसके बाद वह करीब फरियादियों के बीच पहुंच गये और उनकी समस्यायें सुनने के लिए वृध्दाश्रम कक्ष में विराजमान हो गये। मुख्यमंत्री फरियादियों के पास स्वयं पहुंचकर उनकी समस्यायें पूरी गंभीरता से सुनकर समाधान का आश्वासन देते रहे। यह सिलसिला करीब साढे आठ बजे तक चला।
 

Content Writer

Umakant yadav