सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वांग से मिले CM योगी, प्रदेश में विकास और निवेश पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 15, 2022 - 05:28 PM (IST)

लखनऊ: मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने निवेशकों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखता है। हमारी उद्योग अनुकूल नीतियों से प्रदेश का औद्योगिक माहौल बदला है। उद्योग जगत की जरूरतों के अनुसार 21 सेक्टोरल पॉलिसीज तैयार की गई हैं। राज्य सरकार औद्योगिक विकास के लिए उद्यमियों को सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने को तत्पर है तथा अगले वर्ष प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में सिंगापुर को पाटर्नर कंट्री बनाने में खुशी होगी।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए उत्तर प्रदेश में सभी जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हैं। उत्तर प्रदेश आज एक्सप्रेस वे प्रदेश बन रहा है। बहुत जल्द यह 05 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य होगा। हल्दिया से वाराणसी तक पहला इनलैंड वाटर वे उत्तर प्रदेश में ही है। यहां पर डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तथा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर उत्तर प्रदेश से गुजरते हैं। राज्य में दादरी तथा बोराकी में मल्टीमोडल लॉजिस्टिक/ट्रांसपोटर् हब की स्थापना की जा रही है। सिंगापुर की कंपनियों को यहां अनुकूल माहौल प्राप्त होगा।

योगी  ने कहा कि जेवर के पास हम भव्य फ़िल्म सिटी की स्थापना कर रहे हैं। यहीं मेडिकल डिवाइस पाकर् और फिन-टेक सिटी का विकास हो रहा है। यहां निवेशकों के लिए असीम संभावनाएं हैं। हमारे पास सबसे बड़ा एमएसएमई बेस है। इस क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। इनके विकास के लिए सिंगापुर हमें सहयोग कर सकता है। उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि अयोध्या में 8500 परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा करने के लिए सिंगापुर की एक संस्था द्वारा कार्य किया जा रहा है। यहां हर परिवार को स्माटर् मीटर दिया गया है, जल की बचत और बिजली का न्यूनतम इस्तेमाल करने वाले परिवारों को पुरस्कृत किया जाएगा। परिवारों को जल और ऊर्जा संरक्षण के तौर-तरीकों से अवगत कराया जा रहा है। यह एक मॉडल है, जिसके माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस प्रयास को महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी सराहना की।

उन्होंने कहा कि आज जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में जल संरक्षण के लिए अयोध्या मॉडल उपयोगी हो सकता है। मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल में उच्चायुक्त साइमन वांग, क्षेत्रीय निदेशक इंटरप्राइज डेनिस टेन, फर्स्ट  सेक्रेटरी (पॉलिटिकल) वू पो चेंग और अब्राहम टेन शामिल रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static