गोरखपुर में फरियादियों से मिले CM योगी, जनता दरबार से लौटने के बाद कालू और गुल्लू को खिलाया बिस्किट

punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 11:59 AM (IST)

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन के दौरान करीब दो सौ फरियादियों से मिले। इसस दौरान मुख्यमंत्री ने समस्याओं को लेकर फरियादियों से बात भी की और समाधान का भरोसा दिलाया। संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने का निर्देश दिया। 

इसके पूर्व प्रातः काल भ्रमण के दौरान गौशाला में गायों के बीच रहकर गायों को गुड़ भी खिलाया।

जनता दरबार से लौटने के बाद वे कालू और गुल्लू से भी मिले और उन्हें बिस्किट खिलाया।

Content Writer

Imran