बुलंदशहर में 4 वाहनों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया शोक
punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2020 - 09:47 AM (IST)
बुलंदशहरः बुलंदशहर में बुधवार को चार वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया और मौतों को लेकर शोक प्रकट किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को घायलों का सही से उपचार कराने का निर्देश भी दिया।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शाम करीब सात बजे घटी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि एक कार, एक ट्रक और दो पिक-अप ट्रकों के बीच टक्कर हुई जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं सात या आठ घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।