हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह की निधन पर CM योगी ने जताया शोक, कहा- उन्होंने भारत का गौरव बढ़ाया

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 09:01 PM (IST)

लखनऊः सुप्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का आज निधन हो गया। इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर गहरा शोक व्यक्त किया। CM ने कहा कि बलबीर सिंह सीनियर ने अपनी प्रतिभा से भारत का गौरव बढ़ाया था। वे लन्दन (1948), हेलसिंकी (1952) तथा मेलबॉर्न (1956) ओलम्पिक गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता रही भारतीय टीम के सदस्य थे।


उन्होंने आगे कहा कि वे वर्ष 1975 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मैनेजर तथा चीफ कोच भी थे। श्री सिंह के निधन से भारतीय हॉकी को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। CM ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए बलबीर सिंह सीनियर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। 

 

Author

Moulshree Tripathi