CM योगी ने सपा नेता पारसनाथ यादव के निधन पर जताया शोक

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 06:01 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता, राज्य सरकार के पूर्व मंत्री व मुलायम सिंह यादव के करीबी रह चुके विधायक पारस नाथ यादव की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पारस नाथ यादव के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

बता दें कि सपा नेता पारसनाथ बरसठी ब्लॉक के गहरपुर ग्राम सभा से 1972 में पहली बार ग्राम प्रधान व 1977 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। इसके बाद 1984 में बरसठी विधानसभा से विधायक बने। वह जौनपुर सदर लोकसभा सीट से 2 बार सपा के सांसद भी रहे। वह पहली बार 1998 में सांसद बने थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Related News

static