CM Yogi News: सीएम योगी के जनता दर्शन में बिहार से पहुंची महिला, आयुष्मान कार्ड बनाने का दिया निर्देश

punjabkesari.in Monday, May 22, 2023 - 02:23 PM (IST)

CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौरे पर आज सुबह भी जनता दरबार लगाए, आज उनका तीसरा दिन था। मुख्यमंत्री का यह प्रवास धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ा था इसके बाद भी जनता दर्शन कार्यक्रम भी सीएम जारी रखे।गोरखनाथ मंदिर में सोमवार को जनता दर्शन में उन्होंने करीब 300 लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं अधिकारियों को शीघ्रता से निस्तारण के लिए निर्देशित किया। 

स्वास्थ्य सहायता पर सीएम का विशेष ध्यान
सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार करने वाले अधिक रहे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उपचार के लिए धन की व्यवस्था वह कराएंगे। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में आर्थिक मदद संबंधी आवेदनों पर अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराकर शासन को भेजें। 

यह भी पढ़ें:- Rampur News: 12वीं की टॉपर सुनैना बनीं एक दिन की विधायक, पूरी विधानसभा का संभाला काम

मदद के लिए बिहार से आए महिला
मुख्यमंत्री के जनता दर्शन की ख्याति सुन आज बिहार से मदद के लिए एक महिला आई हुई थी। बिहार से एक महिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंची थी। सीएम ने पूछा, क्या बिहार में उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। महिला द्वारा नहीं में जवाब देने पर उन्होंने उसका आवेदन अधिकारियों को हस्तगत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा।
 

यह भी पढ़ें:- Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह 'नार्को टेस्ट' के लिए तैयार, पहलवानों ने भी सांसद की चुनौती को किया स्वीकार
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static