CM योगी ने लखनऊ आवास पर लगाया जनता दरबार, लोगों की सुनी फरियाद

punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2023 - 12:41 PM (IST)

लखनऊ, (अश्वनी कुमार सिंह): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Yogi Adityanath आज राजधानी लखनऊ में अपने आवास पर जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को जन-समस्याओं के त्वरित निराकरण का निर्देश दिया। सीएम ने जनता दरबार में आए लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सबकी समस्या का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता है और सभी के साथ न्याय किया जाएगा।



ये भी पढ़ें:- UP में 1 अप्रैल से शुरू होगा 'दस्तक महाअभियान', 12 विभाग मिलकर करेंगे काम...देंगे संचारी रोगों से बचाव की जानकारी
लखनऊ:
 उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार (Government) संचारी रोगों से बचाव के लिए 1 अप्रैल से एक 'दस्तक अभियान' चलाएगी। राज्य के 12 विभागों के तालमेल से चलाए जाने वाले इस कार्यक्रम की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि राज्य सरकार इंसेफेलाइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और कालाजार जैसी संक्रामक बीमारियों के खिलाफ सभी 75 जिलों में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष महा अभियान चलाएगी।

Content Writer

Ramkesh