CM योगी ने संत कबीर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- 'रूढ़ि-मुक्त समाज' में उन से जुड़ी शिक्षाएं युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेंगी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 12:01 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर दास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा संत कबीर दास जी संत परंपरा के महान संवाहक थे।  उनके  द्वारा प्रदत्त सत्य, मानवता, समता आदि से जुड़ी शिक्षाएं युगों-युगों तक 'रूढ़ि-मुक्त समाज' के निर्माण हेतु सतत प्रेरित करती रहेंगी। आज उनकी जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!  

 

संत कबीरदास जी भारतीय संत परंपरा के महान संवाहक थे।

उनके द्वारा प्रदत्त सत्य, मानवता, समता आदि से जुड़ी शिक्षाएं युगों-युगों तक 'रूढ़ि-मुक्त समाज' के निर्माण हेतु सतत प्रेरित करती रहेंगी।

आज उनकी जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 14, 2022

वहीं सीएम योगी ने 'विश्व रक्तदाता दिवस' की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! उन्होंने लिखा मानवीय मूल्यों में 'रक्तदान' को महादान माना गया है। आइए, आज इस अवसर पर रक्तदान हेतु संकल्पित हों।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static