चौधरी अजित सिंह के निधन पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका जाना बहुत दुखद

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 10:15 AM (IST)

लखनऊः राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व किसानों के मसीहा कहे जानें वाले कोरोना पॉजिटिव चौधरी अजित सिंह का आज इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम योगी ने कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजित सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

 

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi