भीमराव आंबेडकर के 66 वे परिनिर्वाण दिवस पर CM योगी ने  विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

punjabkesari.in Monday, Dec 06, 2021 - 12:43 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 66 वे परिनिर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बौद्ध भिक्षु एवं उनके अनुयायियों को संबोधित किया। सीएम ने कहा भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीम राव आंबेडकर ने देश को एक  संविधान दिया। हमें राष्ट्र को कैसे आगे बढ़ाना है, राष्ट्र में समतामूलक समाज की कैसे स्थापना करना इस बात का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि हमे  संविधान से प्रेरणा लेनी चाहिए कि राष्ट्र में हम स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व को बनाए रखे।



योगी ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरजेंसी के समय में संविधान का गला घोटा गया। लोकतंत्र को रौंदने का काम किया। परंतु देश की जनता ने इसका विरोध किया था। उन्होंने इस दौरान पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि  मोदी  जी बार-बार कहते है कि एक समतामूलक समाज की स्थापना किए बिना एक सशक्त भारत, एक समृद्ध भारत का निमार्ण करना बेमानी होगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह ,सहित कई मंत्री मौजूद रहे। 

Content Writer

Ramkesh