महान शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 04:56 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने भारत में पहली महिला शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने विनम्र श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महान शिक्षिका एवं समाज सेविका सावित्रीबाई फुले नारी सशक्तिकरण, शिक्षा और शोषितों वंचितों के उत्थान हेतु समर्पित उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए प्रेरणा प्रदान करता है। बता दें कि सावित्रीबाई फुले का (3 जनवरी 1831 ) महाराष्ट्र के सतारा जिला में हुआ था। उन्होंने भारत में महिलाओं के प्रति व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए सामाजिक सुधार आन्दोलन चलाया। महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में काम करे उन्होंने शिक्षा की ज्योति जलाने का काम किया। उनका निधन 10 मार्च 1897 को हुआ। उनके पति का ज्योतिराव फुले था।

महज 9 साल की उम्र  हो गई थी शादी
सावित्रीबाई फुले की शादी महज 9 साल की उम्र में ज्योतिबा फुले के साथ हो गई थी। विवाह के समय सावित्री बाई फुले अनपढ़ थीं। लेकिन उन्होंने अपनी लगन और पति के सहयोग से पढ़ाई पूरी की और देश की पहली महिली शिक्षक होने का गौरव प्राप्त किया।देश के पहले बालिका स्कूल की स्थापनासावित्री बाई फुले ने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए 18 स्कूल खोले। साल 1848 में महाराष्ट्र के पुणे में देश के पहले बालिका स्कूल की स्थापना की थी। वहीं, अठारहवां स्कूल भी पुणे में ही खोला गया था। लड़की की शिक्षा के लिए सावित्री बाई फुले का योगदान अतुलनीय है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

Recommended News

static