संत रविदास की जयंती पर सीएम योगी ने किया नमन, कहा- 'उन्होंने कर्म से सेवा, समरसता और समानता का जो संदेश दिया, वह हमें प्रेरित करता'

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 10:53 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को संत रविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया और लोगों से उनके विचारों को आत्मसात कर समरस एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर लिखा, ''सद्गुरु रविदास जी महाराज की पावन जयंती पर कोटि-कोटि नमन।'' उन्होंने कहा, ''सद्गुरु रविदास जी ने कर्म से सेवा, समरसता और समानता का जो संदेश दिया, वह आज भी हमें प्रेरित करता है।'' 

सीएम योगी ने की ये अपील   
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, '''सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास' का जो संकल्प है, उसकी आत्मा गुरु रविदास जी की शिक्षाओं में है।'' मुख्यमंत्री ने लोगों से रविदास के विचारों को आत्मसात कर समरस एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की। मध्यकालीन कवि एवं समाज सुधारक संत रविदास ने अपने दोहों और उपदेशों के माध्यम से जाति आधारित सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संदेश दिया। उनका जन्म वाराणसी के पास सीर गोवर्धनपुर गांव में हुआ था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static