CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, डेपुटेशन पर आए अफसर UP की छवि बिगाड़ रहे... पढ़ें आज की 10  बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2023 - 07:47 PM (IST)

गोरखपुर : सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रदेश के कल्याण की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में अपनी समस्याओं के लेकर पहुंचे फरियादीयों से मुलाकात की और लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल उन लोगों की परेशानियों को दूर करने का आदेश दिया। CM ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रदेश के कल्याण की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में अपनी समस्याओं के लेकर पहुंचे फरियादीयों से मुलाकात की

डेपुटेशन पर आए अफसर UP की छवि बिगाड़ रहे, इनकी मूल राज्य में वापसी हो - सपा प्रमुख
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को UP के नौकरशाहों पर जमकर भड़ास निकाली। सपा प्रमुख ने डेपुटेशन पर UP आए अधिकारियों को प्रदेश की छवि खराब करने वाला बताया।

CM योगी का सख्त निर्देश, जमीन कब्जाने और दबंगई करने वालों को कानूनी सबक सिखाया जाए
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ( Chief Minister Yogi Adityanath ) सोमवार को आगाह किया कि जमीन पर कब्जा करने और दबंगई करने वालों को कड़ा कानूनी सबक सिखाया जाएगा। मुख्‍यमंत्री योगी ने सोमवार को यहां जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं...

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को दी गई UP की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में करीब 33 साल से व केंद्र में 8 साल से सत्ता से दूर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP को केंद्र से उखाड़ फेंकने व कांग्रेस की सत्ता में वापसी के इरादे से इस समय देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इस...

बिहार के मंत्री की विवादित टिप्पणी पर भड़के पुरी शंकराचार्य, बोले- ऐसे नेताओं को फांसी होनी चाहिए...
बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा राम चरित मानस पर की गई विवादित टिप्पणी मामले ने तूल पकड़ ली है। अब साधु संत भी इसके विरोध में आ गए हैं। इसी कड़ी में प्रयागराज में संगम किनारे लगे माघ मेले में शिरकत करने पहुंचे पुरी शंकराचार्य...

Nepal plane crash: नेपाल विमान हादसे पर OP राजभर ने जताया दुख, गाजीपुर के मृतकों से आज करेंगे मुलाकात
Nepal plane crash सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने नेपाल में विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना में 72 लोगों के निधन की...

OMG: अपने ही नाबालिग छात्र को दिल दे बैठी मैडम, स्टूडेंट को लेकर हो गई फरार
उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में सेक्टर-123 में स्थित उन्नति विहार कॉलोनी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक मैडम का अपने ही नाबालिग छात्र को दिल दे बैठी। बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय छात्र को मैडम ट्यूशन 23 पढ़ाती थी इसी दौरान

प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, बोले- जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं आया तो अफगानिस्तान बन जाएगा भारत
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (International Hindu Council) के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया (Pravin Togadia) झांसी (Jhansi) महानगर के दौरे पर पहुंचे....

मामूली विवाद के बाद कलयुगी बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर बुजुर्ग मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना के नगर पंचायत बेलहरा के मोहारी वार्ड में आज एक कलयुगी बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर अपनी 60 वर्षीया बुजुर्ग मां को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि बेटा और पत्नी आए दिन बुजुर्ग मां से लड़ाई झगड़ा करते थे

काम में लापरवाही बरतने पर बस्ती में दो थानाध्यक्ष बनें चौकी प्रभारी, SP ने जारी किया आदेश
जिले में कानून व्यवस्था को स्थापित करने व काम में काम में लापरवाही बरतने पर जिले के कप्तान आशीष श्रीवास्तव ने दो थानाध्यक्षों का पदानवती (डिमोशन) करके उन्हें चौकी प्रभारी बना दिया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static