गोरखपुर पहुंचे CM योगी, पिपराइच चीनी मिल का किया निरीक्षण

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 04:34 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर अपने गढ़ गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पिपराइच चीनी मिल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति को जाना।

इस दौरान सीएम ने कहा कि पिपराइच चीनी मिल 282 गांव में जितना गन्ना का उत्पादन होता होगा अकेले चीनी मिल उसको पेरने का क्षमता रखता है। आसपास के चारों जनपदों कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और महराजगंज के किसानों को लाभ होगा। इस चीनी में मिल से इथेनॉल को भी बनाने की व्यवस्था चल रही है। जब हम गन्ने से सीधे इथेनॉल बनाना शुरू कर देंगे तो डीजल और पेट्रोल की खपत कम होगी। यह पर्यावरण हितैशी भी होगा।

उन्होंने कहा कि भारत का बड़ा पैसा विदेश में जाता है वो पैसा भारत में ही रह जाएगा। वहीं इस मिल से 25 हजार किसानों की सीधे फायदा पहुंचेगा और 5 हजारा युवा अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जुड़ेंगे।

Ruby