CM योगी का आदेश- यूपी के अस्पतालों में जल्द करें रिक्त पदों पर भर्तियां, जर्जर एंबुलेंस को रिप्लेस करें

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 08:55 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए शुक्रवार को अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में तेजी से सुविधाओं का विस्तार करने के लिये जिन अस्पतालों में जहां मानव संसाधन की कमी है वहां जल्द से जल्द सभी रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की एम्बुलेंस सेवा में लगे जर्जर वाहनों को बदलने के लिये नए वाहन खरीदने को कहा है।        

मुख्यमंत्री योगी ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में कहा कि सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में इलेक्ट्रिक सेफ्टी, फायर सेफ्टी और स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करें। अस्पतालों में इमरजेंसी वाडर् में मरीजों को सभी चिकित्सा सुविधायें सुनिश्चित करने के आदेश दिये। बैठक में उन्होंने प्रदेश में चल रहे टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के हर नागरिक को टीका लग चुका है। 83 प्रतिशत से अधिक पात्र वयस्क नागरिक टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। इसके अलावा 15 से 17 वर्ष के आयु वर्ग वाले लगभग 93.20 प्रतिशत किशोरों ने टीका कवर ले लिया है।      

अधिकारियों ने बताया कि 24 लाख से अधिक पात्र लोगों को प्रीकॉशन डोज भी दी जा चुकी है। साथ ही 12 से 14 साल के आयु वर्ग के बच्चों में 10 लाख से ज्यादा बच्चों को टीकाकवर मिल चुका है। बीते 24 घंटों में 01 लाख 20 हजार 835 कोरोना टेस्ट किए गये। इसमें 50 नए कोरोना पॉजिविट पाये गये। इस बीच 20 लोगों ने संक्रमण को मात दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static