'उनको वोट के लिए तरसा दीजिए, जिन्होंने आपको गंगा जल के लिए तरसाया', फतेहपुर सीकरी में विपक्ष पर बरसे CM योगी

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 12:32 PM (IST)

फतेहपुर सीकरी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने फतेहपुर सीकरी पहुंचे। जहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या काशी ने अपना लक्ष्य पा लिया है, अब ब्रज भूमि की बारी है। इसी दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर हमलावर होते हुए कहा कि उनको वोट के लिए तरसा दीजिए, जिन्होंने आपको गंगा जल के लिए तरसाया है। आज माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ रहे हैं। जाति की बात कर रहे हैं। जाति के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं।



मुख्यमंत्री ने कहा कि, ''काशी में विश्वनाथ धाम, महाकाल में महालोक, केदारपुरी, बद्रीनाथ और सोमनाथ मंदिर का पुनरुद्धार और अयोध्या में 500 वर्ष के इंतजार का समाप्त होना व प्रभु श्रीराम का पुन: विराजमान होना। इसके साथ ही इन सभी नगरियों का कायाकल्प भी हुआ है।'' योगी ने कहा, ''काशी में पहले 50 लोग एक साथ दर्शन नहीं कर पाते थे और आज 50 हजार भी आ जाएं तो कोई दिक्कत नहीं।'' उन्होंने कहा, ''अयोध्या में 500 लोग आ जाते थे तो संकट खड़ा हो जाता था, आज पांच लाख भी आ जाएं तो परेशानी नहीं।''



ये भी पढ़ें....
भाजपा में शामिल हुए सपा विधायक अभय सिंह की पत्नी और पिता, डिप्टी सीएम ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच समाजवादी पार्टी के गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह की पत्नी सरिता सिंह और पिता भगवान बख्श सिंह भाजपा में शामिल हो गए है। आज यानी सोमवार को उन्होंने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें कि हाल ही में अभय सिंह ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ राज्यसभा में मतदान किया था।

Content Editor

Harman Kaur