''मोदी-योगी को जनता ने दी ताकत...'', चंदौली में गरजे CM योगी

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2024 - 03:13 PM (IST)

चंदौली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का चुनाव प्रचार करने चंदौली पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा राम विरोधी है। दिल्ली में सिर्फ  राम भक्त ही राज करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन से यात्रियों को लाभ मिल रहा है। गरीबों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हाईवे और एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। हमने नक्सलवाद को खत्म किया, आतंकवाद को खत्म किया। 500 साल बाद रामलला विराजमान हुए। देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश में एक बार फिर मोदी सरकार आएगी। हर तरफ एक ही नारा गूंज रहा है, अबकी बार मोदी सरकार। अबकी बार 400 पार का नारा लगाते हुए योगी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 400 पार के नारे से विपक्ष घबरा गया है। ये रामभक्त और राम द्रोही के बीच की लड़ाई है।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग राम विरोधी है। इन्होंने राम मंदिर का विरोध किया। सपा ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पाकिस्तान का राग अलापते हैं। पाकिस्तान का राग अलापने वाले वहीं जाएं। पाकिस्तान वाले उनको भीख तक नहीं देगा। ये आतंकियों के समर्थक हैं। ये देश में शरिया कानून लाना चाहते हैं। ये OBC का आरक्षण मुस्लिम लोगों को देंगे। ये सत्ता में आएंगे तो लोगों का हक छींनेगे।

'गौ हत्या को बढ़ावा देना चाहता है विपक्ष...'
सीएम योगी ने कहा कि आपने बदलते भारत को देखा है विकसित भारत का आधार तैयार हो रहा है। जो भी परिवर्तन हो रहा है इसका नेतृत्व भले ही नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, लेकिन इसमें आप सभी लोगों का योगदान है। CM योगी ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि ये देश में पर्सनल लॉ कानून लागू करना चाहता है। तालिबानी शासन लागू करना चाहता है। हम इसका विरोध करते हैं। यह लोग गौ हत्या को बढ़ावा देना चाहते हैं जो हम लोग नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद इस गठबंधन का बिखराव तय है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक असम के कामरूप से लेकर गुजरात के कच्छ तक सिर्फ एक ही स्वर गूंज रहा है जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static