CM योगी का आज 49वां जन्मदिन, PM मोदी ने Tweet कर दी हार्दिक बधाई

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 12:00 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 48 साल के पूरे हो गए हैं यानि आज उनका 49वां जन्मदिन है। लेकिन सीएम योगी कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। योगी होने के नाते वह इन सबसे दूर रहते हैं। वह खुशी के इस मौके पर भी अपनी दिनचर्या भलीभांति निभाते हैं। जन्मदिन के इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सीएम योगी को हार्दिक बधाई दी है।
PunjabKesari
पीएम मोदी ने कहा कि, ‘यूपी के गतिशील और मेहनती मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की बधाई। उनके नेतृत्व में राज्य सभी क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। नागरिकों के जीवन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। सर्वशक्तिमान उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।’
PunjabKesari
बता दें कि योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में हुआ। उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे। हाल ही में उनके पिता का देहांत हो गया। उनकी माता का नाम श्रीमती सावित्री देवी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static