CM योगी का 50वां जन्मदिन आज, मायावती और शिवपाल यादव ने खास अंदाज में दी बधाई

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 11:54 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बनने वाले योगी आदित्यनाथ का आज 50वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। मौके पर सीएम योगी को उनके जन्मदिन पर बड़े बड़े नेता बधाई देने में लगे है। इसी क्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव  ने भी सीएम योगी को बधाई दी है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि “उत्तर प्रदेश के संत हृदय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनमदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और उनके दीर्घायु होने की भी कुदरत से कामना है।

वहीं, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी यूपी के मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि वह समर्पित भावना के साथ राज्य के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में पूरी ताकत और युक्ति से जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई. प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वे समर्पित भाव से निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।’

Content Writer

Imran