CM योगी का निर्देश- 50 तक कोरोना पॉजिटिव वाले जिलों में भी रखें विशेष सतकर्ता

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2020 - 07:34 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर पूरी सावधानी बरतने के साथ मेरठ समेत उन जिलो में भी विशेष सतकर्ता बरती जाए जहां प्रतिदिन 50 से 100 तक कोरोना मरीज आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जनता मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे इस सम्बन्ध में जागरूकता अभियान चलाया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन हो। साफ-सफाई व सेनिटाइजेशन कार्य निरन्तर संचालित होता रहे। उन्होंने सभी अस्पतालों व चिकित्सा संस्थानों में फायर सेफ्टी का एनओसी अनिवार्य किया जाए। ‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग' के निर्देशें के क्रम में कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराते हुए इसकी निरन्तर समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की जाए।   

धान क्रय के सम्बन्ध में श्री योगी ने कहा कि इसके लिए स्थापित केन्द्रों पर किसानों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए और एमएसपी योजना का पूरा लाभ उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि धान विक्रय से पहले किसानों को जागरूक किया जाए कि वे इसे अच्छी तरह से छानकर और सुखाकर ही विक्रय केन्द्र पर लाएं। जिन जिलो में धान क्रय केन्द्रों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता हो, वहां के जिलाधिकारी अपने विवेक से इनकी संख्या बढ़ाना सुनिश्चित करें। उन्होंने गन्ना क्रय केन्द्रों को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static