गालीबाज श्रीकांत त्यागी के खिलाफ CM योगी का सख्त एक्शन, एक एसएचओ, सब इंस्पेक्टर समेत 4  सिपाहियों को किया निलंबित

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 10:27 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के नोएडा से महिला के साथ बदसलूकी करने वाले गालीबाज श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है। इसके साथ ही सीएम ने कुछ सवालो के जवाब मांगते हुए गृह विभाग से श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पूरी रिपोर्ट मांगी है।

दरअसल, इससे पहले श्रीकांत त्यागी के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए ओमैक्स सोसाइटी में किए गए उसके 200 यार्ड के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। इसके चलते उसकी नोएडा के भंगेल में बनी 15 दुकानों और अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर भी बुलडोजर चल सकता है। फिलहाल श्रीकांत त्यागी अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। पुलिस उसे   पकड़ने के लिए कई राज्यों में दबिश दे रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डिजिटल इंटेलिजेंस का भी सहारा पुलिस ले रही है। 

Content Writer

Ramkesh