''UP में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस ऐसा करने वालों को तुरंत जेल भेजे'', गोरखपुर जनता दर्शन में CM Yogi का अधिकारियों को सख्त फरमान

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 12:34 PM (IST)

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर तबके पर दबंगई दिखाने वालों को शुक्रवार को चेताया कि राज्य में गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस को ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। 

कमजोर तबके के लोगों को कुछ दबंगों द्वारा डराने-धमकाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा, ''गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। यदि कोई अभियुक्त जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमका रहा हो, तो उसकी जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई की जाए।'' महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार का संकल्प है। 

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना भेदभाव सभी को न्याय मिले, हर पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित हो और जमीन कब्जाने वाले भू-माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद मांगने आए लोगों से कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने दुलारते हुए उन्हें चॉकलेट दी और आशीर्वाद भी प्रदान किया। 

यह भी पढ़ें : कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! UP की इकोनॉमी का गेमचेंजर होगा जेवर एयरपोर्ट, GDP को मिलेगी रॉकेट की रफ्तार... 

लखनऊ/नोएडा : उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि जेवर में बन रहा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक 'गेम चेंजर' साबित होने वाला है और इसका कृषि, उद्योग, लॉजिस्टिक्स और रोज़गार पैदा करने वाले क्षेत्रों पर व्यापक असर पड़ेगा। राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि इस हवाई अड्डे का उद्घाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और यह उत्तर प्रदेश के एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने की रफ्तार को तेज करने में अहम भूमिका निभाएगा... पढ़ें पूरी खबर ... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static