'सही जगह वोट गरीबी खत्म करता है....', अंतिम चरण के लिए CM योगी का धुंआधार प्रचार

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 01:56 PM (IST)

CM Yogi in Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार करने आज मिर्जापुर पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में तेजी से विकास हो रहा है। पहले युवाओं को बाहर जाना होता था। पढ़ने के लिए युवा बाहर जाते थे। अब मिर्जापुर भी पीछे रहने वाला नहीं है। आज मिर्जापुर में तेजी से विकास हो रहा है। मिर्जापुर में अब विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी है। हाईवे, एक्सप्रेसवे, वोटर-वे और रोप-वे का निर्माण हो रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि मोदी सरकार में गरीबों के लिए योजनाएं हैं। आज आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हुआ है। गरीबों को फ्री में राशन मिल रहा है। देश में अब सुरक्षा भी है और सम्मान भी है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। भव्य विंध्यवासिनी  मंदिर का निर्माण हुआ। लाखों भक्तों के आने से मिर्जापुर का विकास हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी में कानून का राज है। माफिया को मिट्टी में मिला दिया गया है। वहीं, सीएम योगी ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि विपक्ष झूठ फैला रहा है। धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि ये चुनाव राम विरोधियों और राम भक्तों के बीच है। रामद्रोही का अंत जरूर होता है। रामभक्त ही दिल्ली पर राज करेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि आज पाकिस्तान की क्या हालत है। कोई पटाखा जोर से फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है। मेरा हाथ नहीं है। उसे मालूम है कि नया हिंदुस्तान है, घर में घुसकर मारने की हिम्मत रखता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी से कहना चाहता हूं पाकिस्तान का राग क्यों अलाप रहे हो? इतना मोह है तो भारत का बोझ मत बनो। देखो जाकर की पाकिस्तान 23 करोड़ आबादी को भोजन नहीं खिला पा रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static