''साजिश करने में जुट गए हैं विपक्ष के लोग....'', संतकबीरनगर में CM योगी का धुआंधार प्रचार

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2024 - 01:58 PM (IST)

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज डुमरियागंज में जनसभा को संबोधित करने के बाद संतकबीरनगर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि पहले नौजवान पलायन करने को मजबूर थे। किसान आत्महत्या करते थे। आज तेजी से विकास हो रहा है। व्यापारी सुरक्षित हैं। देश के सीमाएं सुरक्षित हैं। विपक्ष के लोगों ने साजिश करनी शुरू कर दी है।


'जनता के प्रति सपा में संवेदना नहीं है...'
सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में आतंकवाद हावी था। कांग्रेस का चरित्र जगजाहिर है। विपक्ष हार मान चुका है। कांग्रेस के लोग पाकिस्तान से डरते हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी पर जुबानी हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में दंगे होते थे। ये लोग राम भक्तों पर गोलियां चलवाते थे। सपा ने आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए। इनका संबंध माफिया से है। समाजवादी पार्टी चारों खाने चित्त हो चुकी है। सपा की संवेदना जनता के लिए नहीं है बल्कि माफिया के लिए है। विपक्ष के नेता हार मान चुके है। सपा-कांग्रेस में औरंगजेब की आत्मा आ गई है।

नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, अगर कोई छेड़े उसे छोड़ता नहीं:  योगी आदित्यनाथ
उन्होंने आगे कहा कि ये समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोली चलाते थे और आज अयोध्या में राम भक्तों पर पुष्प वर्षा हो रही है। अयोध्या को फिर से त्रेता युग का गौरव दिलाने का काम कर दिया गया है। जिन आतंकवादियों ने राम मंदिर पर आतंकी हमला किया था, इन्होंने उनके मुकदमों को वापस लेने का काम किया था। सीएम योगी ने कहा कि नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है। अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नहीं है।

बीजेपी सरकार में किसी से भी भेदभाव नहीं: CM योगी
सीएम योगी ने कहा कि 4 जून को भाजपा-एनडीए की विजय सुनिश्चित है, जनता अपने एक-एक वोट से इस विजय को ऐतिहासिक बनाने जा रही है। यूपी सम्मान और सुरक्षा की राह पर है। बीजेपी सरकार में किसी से भी भेदभाव नहीं है। आज देश के बेटियां और व्यापारी वर्ग सुरक्षित है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static