CM  योगी का बलिया दौरा कल, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 04:11 PM (IST)

बलिया(मुकेश मिश्रा) : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल एक दिवसीय दौरे पर बलिया पहुंच रहे है। यहां वो विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री चन्द्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री के मूर्ती का अनावरण करेंगे। इसके बाद वो विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास  करने के साथ ही जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

आत्मनिर्भरता कार्यक्रम की करेंगे शुरुआत
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बलिया में 6 नवंबर को पुलिस परेड ग्राउंड में 11.25 बजे से 12.25 तक बलिया सब्जियों के निर्यात हेतु ट्रक का फ्लैग ऑफ मिशन शक्ति के अंतर्गत आजीविका से आत्मनिर्भरता कार्यक्रम में 750 विधवा, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को स्वालम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु टूल किट का वितरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री  विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे।



पूर्व प्रधानमंत्री के मूर्ती का अनावरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने बलिया दौरे के दौरान चन्द्रशेखर उद्यान में  देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किया गया है। लोगों को काले कपड़े पहनकर जनसभा में आने पर रोक रहेगी। लोगों को कई घेरे की सुरक्षा जांच का सामना करने के बाद ही जनसभा में जाने की अनुमति होगी। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान लोकसभा 2024 की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। राजनीतिक पंडितो का कहना है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती इसके लिए वो अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री का ये दौरा भी प्रस्तावित किया गया है।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरकारी हेलीकॉप्टर कल सुबह कुंवर सिंह महाविद्यालय में बने हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री चन्द्रशेखर उद्यान में 11:10 से 11:20 तक पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वो 11.25 बजे से 12.25 तक बलिया पुलिस परेड ग्राउंड में सब्जियों के निर्यात हेतु ट्रक का फ्लैग ऑफ मिशन शक्ति के अंतर्गत आजीविका से आत्मनिर्भरता कार्यक्रम में 750 विधवा, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को स्वालम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु टूल किट का वितरण, और  विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो 12.30 से 1 बजे तक अधिकारीयों व नेताओं के साथ बैठक करेंगे और करीब 1.10 पर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।  

Content Editor

Prashant Tiwari