CM योगी बोले- ''बदायूं पहले अपराध के लिए जाना जाता था, आज विकास की तरफ बढ़ रहा है आगे''

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2023 - 04:01 PM (IST)

बदायूं (राहुल सक्सेना): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बदायूं पहुंचे। जहां उन्होंने इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का आह्वान किया। इस दौरान जिले के सभी विधायक और भाजपा नेता मौजूद रहे। सीएम योगी ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। उन्होंने कहा कि, आज प्रदेश में बदायूं पहले अपराध के लिए जाना जाता था आज बदायूं विकास की तरफ आगे बढ़ रहा है।



सीएम योगी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में कुछ परिवारवादी लोग युवाओं को तमंचे देने का कार्य करते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। यूपी में आज सभी चंगा है, पहले दंगा कर्फ्यू लगते थे। जहां कुछ लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। 2017 से पहले गुंडे माफिया सीना तान कर चलते थे और रंगदारी वसूलते थे, लेकिन आज माफिया हैं नहीं है, अगर हैं तो सिर झुकाकर चलने का काम करते हैं। सीएम ने कहा कि, देश में मोदी जी के नेतृत्व देश आगे बढ़ रहा है यह नए भारत का उत्तर प्रदेश है आने वाले समय में यूपी में एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। हम विकास के लिए हर रोज नए कार्य कर रहे हैं, चाहे वह मेट्रो हो या हाईवे। उत्तर प्रदेश आज विकास पथ पर आगे बढ़ रहा रहा है।

यह भी पढ़ेंः CM योगी आदित्यनाथ बोले- विपक्ष ने तुष्टीकरण किया और हमने सशक्तिकरण



इसी जनसभा में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि, बदायूं में 21 नगर पालिका नगर पंचायत है। जिनमें आज योगी जी की सभा के बाद लोगों का जो हुजूम उमड़ा है उससे लग रहा है कि, सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में कमल खिलने जा रहा है और जब से भाजपा का विजय रथ चला है वो चाहे 2014 का चुनाव हो या 2017 का या 19 और 22 सभी में कमल खिला है और आने वाली नगर निकाय चुनाव में भी कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि, आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीट पर कमल खिलेगा और मोदी जी 2024 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगे।

Content Editor

Pooja Gill