CM योगी ने कहा- इच्छुक प्रवासी श्रमिकों के UP लौटने तक नि:शुल्क ट्रेनों, बसों का संचालन रहेगा जारी

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 03:15 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न राज्यों से कामगरों/श्रमिकों की सुरक्षित प्रदेश वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा निशुल्क ट्रेन एवं बस की व्यवस्था करते हुए यूपी में अब तक 27 लाख से अधिक कामगारों/श्रमिकों की सुरक्षित और सकुशल प्रदेश वापसी कराई गई है।

बता दें कि शुक्रवार को यहां यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सम्बंधित राज्य सरकारो से श्रमिकों/कामगारों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि  श्रमिकों/कामगारों की प्रदेश वापसी के लिए निःशुल्क ट्रेनों की व्यवस्था कराई जा सके।

उन्होंने बताया कि पूरे देश से कामगारों/श्रमिकों के लिए नि:शुल्क ट्रेनों का संचालन आगे भी तब तक जारी रहेगा, जब तक वापस आने के इच्छुक कामगार/श्रमिक प्रदेश में वापस लौट नहीं आते।

Edited By

Umakant yadav