''हम बंटे थे, इसलिए कटे थे'', मिर्जापुर में CM योगी ने कहा- माफिया गिड़गिड़ा रहा, हुजूर जान बख्श दो

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2024 - 04:58 PM (IST)

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धुंआधार चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम सोमवार को मिर्जापुर में थे। इस दौरान उन्होंने कहा अपने एक बयान को दोहराते हुए कहा कि बंटे थे, इसलिए कटे थे। बंटिए मत, एकजुट होकर विकास और सुरक्षा के इस माहौल में आगे बढ़िए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले माफिया समानांतर सरकार चलाते थे। जब इनका खलीफा (मुखिया) निकलता था, तो जनता डर जाती थी। प्रशासन उनको सैल्यूट करने के लिए मजबूर था। आज माफिया गिड़गिड़ा रहे हैं। कह रहे हैं कि हुजूर एक बार बस जान बख्श दो। किसी को छेड़ेंगे नहीं। किसी की संपत्ति पर कब्जा नहीं करेंगे। अब रहम की भीख मांग रहे हैं। योगी ने मंझवा में 765 करोड़ की 127 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

पहले मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आने में डर लगता था
विपक्ष पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग अब बदलते हुए यूपी को देख रहे हैं। हम लोग बदलते हुए मिर्जापुर को देख रहे हैं। यहां अब श्रद्धालु आते हैं। यहां पहले मां विंध्यवासिनी के क्या हाल थे? डर लगता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। अब आपको एक दिव्य मंदिर के दर्शन होंगे। अब मिर्जापुर के लोग कह सकते हैं कि हमारे पास भी मेडिकल कॉलेज है। विश्वविद्यालय भी यहां पर बनने जा रहा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static