कृषि कानून पर बोले CM योगी- विपक्ष फैला रहा भ्रम, कभी समाप्त नहीं होगी MSP

punjabkesari.in Sunday, Dec 20, 2020 - 07:22 PM (IST)

अयोध्या:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के लिये उत्तर प्रदेश सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है, लेकिन कुछ लोग अफवाह फैलाकर किसानों को भ्रमित करना चाह रहे हैं। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में किसान सम्मेलन और तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों के लिये हर स्तर पर कार्य कर रही है लेकिन कुछ लोग अफवाह फैलाकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा ‘‘ मैं किसान भाईयों से कहना चाहता हूं कि वह विपक्ष के लोगों की अफवाह पर ध्यान न दें। जिनकी जमीन खिसक गयी है वे भ्रामक प्रचार करके अपनी जमीन तलाश रहे हैं। प्रदेश की सरकार खाद्यान्न उत्पादन में प्रथम स्थान हासिल किया है, वहीं केन्द्र की मोदी सरकार दो करोड़ 30 लाख किसानों के खाते में करीब 23 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर सीधे किये जा चुके हैं।

सीएम योगी ने कहा कि पहले किसान भाईयों को कीटनाशक दवाईयां खरीदने के पैसे नहीं हुआ करते थे, जिससे उनकी खेती नहीं हो पाती थी लेकिन प्रधानमंत्री ने किसानों के खाते में सीधे दो हजार भेजकर उनको आर्थिक मदद दी है, जो कि आने वाले दिनों में शीघ्र ही पुन: भेजा जायेगा, इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि किसानों की सिंचाई के लिये कृषि सिंचाई योजना लायी गयी। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट हमारी सरकार ने लागू किया, जिसके तहत लागत मूल्य का दोगुना दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एमएसपी कभी समाप्त नहीं होगी। मंडियां भी अपना काम करेंगी। जो किसान भाई मंडी के बाहर अपनी उपज भेजना चाहते हैं उन्हें कोई टैक्स भी नहीं लगेगा। सरकार किसान के हित में पूरी तरह ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एक लाख बारह हजार करोड़ रुपये गन्ना किसानों के खाते में सीधे भेजा जाने वाला है। प्रदेश की सभी मिलें चल रही हैं। कोरोना काल में भी मिलों को बंद नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि भगवान राम का भव्य और दिव्य मंदिर बन रहा है। आने वाले दिनों में अयोध्या देश का सबसे स्मार्ट शहर बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों, डॉक्टरों की टीम के साथ कुलपति डॉ. विजेन्द्र सिंह द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों के हित में किये जा रहे कार्यों की मुख्यमंत्री ने सराहना भी की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static