CM योगी ने तारामंडल में देखा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, कहा- ब्रह्मांड में बहुत से रहस्य, जिन्हें जानने की आवश्यकता

punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2022 - 06:08 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सूर्य ग्रहण को देखने के लिए गोरखपुर तारा मंडल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विशेष चश्मे और टेलिस्कोप की मदद से वर्ष के आखिरी सूर्य ग्रहण को देखा। उन्होंने कहा कि हमारे ब्रह्मांड में बहुत से रहस्य हैं, जिन्हें जानने और समझने की आवश्यकता है। विज्ञान में सूर्य ग्रहण को महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं में गिना जाता है।



बता दें कि सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है। जिससे पृथ्वी का सूर्य का दृश्य पूरी तरह या आंशिक रूप से अस्पष्ट हो जाता है। ऐसा संरेखण अमावस्या के साथ मेल खाता है, यह दर्शाता है कि चंद्रमा पृथ्वी की कक्षा के तल के सबसे निकट है। पूर्ण ग्रहण में सूर्य की डिस्क पूरी तरह से चंद्रमा से ढकी रहती है। आंशिक और वलयाकार ग्रहणों में, सूर्य का केवल एक भाग स्पष्ट होता है। यूपी के सभी जिलों में सूर्य ग्रहण करीब अपराह्न 4.36 से शाम 6.26 रहेगा।

 धर्म ग्रंथों के अनुसार सूर्यग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
1- सूर्यग्रहण लगने पर पूजा-पाठ,धार्मिक अनुष्ठान और शुभ काम नहीं करना चाहिए।
2 -बच्चे, बुर्जुगों व मरीजों को छोड़कर किसी को कुछ खाना और पीना नहीं चाहिए।
3- ग्रहण के दौरान आराध्य का नाम मन में जप करना चाहिए।
4- गर्भवती स्त्रियों को इधर-उधर घूमना नहीं चाहिए।
5- गर्भवती महिलाएं ग्रहण शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद स्नान अवश्य करें।
6- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कोई भी नुकीली चीज का प्रयोग करने से बचना चाहिए।
7- सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोने से बचना चाहिए।
8- खाने-पीने की सामग्री में तुलसी की पत्ती डाल देना चाहिए।

Content Writer

Ramkesh