'ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश..', बदायूं में बोले CM योगी, कहा- 7 साल में UP की तस्वीर बदली

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2024 - 03:11 PM (IST)

Badaun News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करने आज बदायूं पहुंचे। जहां आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। सात साल में यूपी की तस्वीर बदली है। बदायूं में कई विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।  दुनिया भारत से उम्मीदें लगाए हुए है।

'आज यूपी में गुंडागर्दी और माफिया राज खत्म हुआ है'
सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने सिर्फ लूटने का काम किया है। अब जनता को जागरूक करना जरूरी है। आज सीमा और सेना दोनों सुरक्षित हैं। आज सबसे ज्यादा एक्सप्रेस- वे यूपी में हैं। प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी है। यूपी में गुंडागर्दी, माफिया राज खत्म हुआ है।

उन्होंने कहा कि हम चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज चल रहा है। यूपी में बेहतर कानून व्यवस्था है। शांति का माहौल है। हर देशवासी के जीवन में बदलाव आया है।

Content Editor

Harman Kaur