'कांग्रेस, सपा और बसपा ने कोई काम नहीं किया....', इटावा में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 04:06 PM (IST)

इटावा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार करने इटावा पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि सुरक्षित भविष्य के लिए बीजेपी जरूरी है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। 4 करोड़ लोगों को पक्का मकान मिला है। देश में कई विकास के कार्य किए गए है। उन्होंने कहा कि ये लोकसभा चुनाव सर्वांगीण विकास के लिए है। इसी दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने कोई काम नहीं किया है।


कांग्रेस, BSP ने समाज को बांटा: CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में गरीब भूखा मरता था। अब संपत्ति को बांटने की साजिश हो रही है। कांग्रेस पुरखों की संपत्ति लूटने की साजिश कर रही है। उनके समय में भ्रष्टाचारी मौज करते थे। उनके समय में किसान आत्महत्या करता था। आज वहीं इनका घोषणा पत्र भी कह रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बसपा ने समाज को बांटा है। एसपी बीएसपी के लोग राशन हड़प जाते थे।
PunjabKesari
'कांग्रेस के घोषणा पत्र पर हंसी आती है....'
CM योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष देश को गुमराह कर रहा है। विपक्ष अपनी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बैलेट बाॅक्स उठा ले जाते थे और अब EVM पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, सीएम योगी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि ये न्याय नहीं अन्याय पत्र है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर हंसी आती है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें....
- 'ये पुलिस की नौकरी 3 साल कर देंगे...', अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कसा तंज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार करने उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये पुलिस की नौकरी भी 3 साल कर देंगे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि समाजवादियों ने लैपटॉप बांटे थे, जो आज भी चल रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static