गौतमबुद्धनगर वही जिला है, जो प्रदेश के CM के लिए अपशगुन होता था: योगी आदित्यनाथ

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 03:53 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर वही जिला है, जो प्रदेश के सीएम के लिए अपशगुन होता था। 2017 से पहले जहां सीएम नहीं आते थे। मैंने जहां का फैसला लिया और जहां आकर समस्याओं को खुद देखा। उन्होंने कहा कि 2014 का भारत समस्या ग्रस्त था। गरीबों, किसानों की हालत खराब थी।

सीएम योगी ने कहा कि आज हम नए भारत को देख रहे हैं। आज देश का सम्मान बढ़ा है। 10 साल में नए भारत का दर्शन हुआ है। ये सब पीएम मोदी के मार्गदर्शन से हुआ है। प्रदेश में निवेश का माहौल बन गया है।

उन्होंने कहा कि आज यूपी बीमारू राज्य की श्रेणी से निकला है। 2014 का भारत समस्या ग्रस्त था। गरीबों, किसानों की हालत खराब थी।  सरकारें भ्रष्टाचारी में लगी रहती थी। 


ये भी पढ़ें.....

- 'अच्छी सरकार बुलंद होती है...', CM योगी बोले- आज यूपी में बेटियां, अन्नदाता और नौजवान सुरक्षित हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि आज यूपी में अराजकता नहीं है। डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियां, अन्नदाता और नौजवान सुरक्षित हैं। आज गरीबों के लिए सरकार नई योजनाएं लेकर आई है। गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं। सीएम योगी ने आगे कहा कि अच्छी सरकार बुलंद होती है। नए भारत में कोई भेदभाव नहीं है। देश में नक्सलवाद खत्म हुआ है और 2047 तक भारत विकसित देश बनेगा।

Content Editor

Harman Kaur