कुशीनगर में बोले CM योगी, कहा- PM स्वामित्व योजना के तहत 60 लाख परिवारों को दिए जा चुके है घरौनी प्रमाण पत्र
punjabkesari.in Wednesday, Mar 29, 2023 - 04:47 PM (IST)

कुशीनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) एक दिवसीय दौरे पर कुशीनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुशीनगर की समस्याओं में एक प्रमुख समस्या इंसेफेलाइटिस की थी। बड़ी संख्या में मासूम बच्चे असमय काल कवलित होते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बीते 6 वर्ष में कार्ययोजना बनाकर किए गए। कार्य से आज कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज समेत समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से कोई भी मासूम दम नहीं तोड़ेगा। इसके लिए हमने पुख्ता व्यवस्था कर दी है। कुशीनगर में भी मेडिकल कॉलेज होगा, पहले यह एक सपना था लेकिन आज हकीकत है।
उन्होंने कहा कि कुशीनगर में एयरपोटर् भी सपना था लेकिन अब यहां इंटरनेशनल एयरपोटर् बन चुका है। कोरोना संकट के चलते यहां से फ्लाइट की संख्या में अभी इजाफा नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में यहां से अनेक उड़ाने शुरू हो जाएंगी। देश मे हर जगह से उड़ान की मांग आने के साथ ही सिंगापुर, बैंकाक, दक्षिण पूर्व एशिया के देशों व श्रीलंका तथा अरब देशों से भी फ्लाइट की मांग आ रही है। जल्द ही यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान का सपना भी साकार होगा।
'इस वर्ष के अंत तक भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर हो जाएगा तैयार'
योगी ने कहा कि अपनी पुरातन पहचान के साथ नई आभा व कलेवर में कुशीनगर आगे बढ़ रहा है। विकास परियोजनाएं इसकी गवाही दे रही हैं। माना जाता है कि भगवान श्रीराम माता जानकी को लेकर कुशीनगर जनपद के मार्ग से ही पहली बार अयोध्या गए थे। इसी वर्ष के अंत तक अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर भी बनकर तैयार हो जाएगा। जब कुशीनगर के लोग वहां दर्शन करने जाएंगे तो उनके मन में यह किवदंतियां भी जीवंत होंगे कि भगवान राम उनके जिले के मार्ग से होकर माता जानकी के साथ अयोध्या आए थे। हमें हजारों वर्षों की अपने पूर्वजों की धरोहर को सुरक्षित रखना है।
60 लाख परिवारों को PM स्वामित्व योजना के तहत दिया जा चुका है घरौनी प्रमाण पत्र- CM योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर का अपना ऐतिहासिक, आध्यात्मिक व धार्मिक महत्व है। यहां भगवान राम की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली से उनकी स्मृतियां जुड़ी हैं। तीर्थंकर महावीर की स्मृतियां इसी जिले के पावानगर से जुड़ी हैं। हर कालखंड में कुशीनगर महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा कुशीनगर मुसहर बाहुल्य जनपद है। यहां मुसहरों के पास जब जमीन के पट्टे ही नहीं थे तो वह आवास कहां बनाते। सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए पीएम स्वामित्व योजना लागू की है। अब तक प्रदेश में 60 लाख परिवारों को पीएम स्वामित्व योजना के तहत घरौनी प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। घरौनी पर लोन लेकर आप मकान भी बनवा सकते हैं, रोजगार के लिए लोन भी ले सकते हैं और इसमें कोई रोक नहीं सकता।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Noida News: नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा छात्र, मौत...जांच में जुटी पुलिस

Recommended News

Gorakhpur News: पति की हत्यारिन निकली पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

Hardoi News: पूर्व प्रधान को ईंटों से पीट-पीटकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, जमीन पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव

Masik Durgashtami: मासिक दुर्गा अष्टमी पर महासिद्ध योग, मनचाहा फल पाने का जानें तरीका

Dhumavati Jayanti: धूमावती जयंती आज, महाविद्या की पूजा से दूर होते हैं रोग और दरिद्रता